गुजरात के विकास के लिए राज्य सरकार द्वारा कई जरूरी कदम उठाए जा रहे हैं। इसमें केंद्र सरकार भी राज्य सरकार की मदद कर रही है। राज्य में कई प्रोजेक्ट पर काम चल रहा है, जिसके जरिए प्रदेश के इंफ्रास्ट्रक्चर विकास को मजबूत किया जाएगा। इसी के तहत राज्य के धोलेरा सिटी का निर्माण किया जा रहा है। राज्य की धोलेरा सिटी में लोगों की हर एक सुविधा का खास ध्यान रखा गया है। इस सिटी में बिजनेस कॉम्प्लेक्स समेत कई मेगा प्रोजेक्ट पर काम हो रहा है। मेगा प्रोजेक्ट के तहत धोलेरा इंटरनेशनल और ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट का निर्माण भी किया जा रहा है
